महिलाओं को क्रांतिकारी का दर्जा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में 2. समस्त क्रांतिकारिक पार्कों संग्रहालय को प्रवेश शुल्क टैक्स फ्री किए जाने हेतु।

महोदय/ महोदया भारत में दिन पर दिन तेजी के साथ बढ़ते अत्याचार, बलात्कार, गैंगरेप, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न आदि आदि वर्तमान स्थिति में बढ़ती समस्याओं को देखते हुए महिलाओं का मनोबल व सम्मान दिलाने के लिए ऐसी समस्त भारतीय नारी जो पिछले कई दशकों से जबरन बलात्कार गैंगरेप, गुप्तांग, एसिड अटैक, दहेज उत्पीड़न की समस्याओं को झेलते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंच कर दोषियों को कारावास तक पहुंचाने का कार्य किया है और अनेक भारत की हंसते-हंसते शहादत देने वाली महिलाओं को क्रांतिकारी होने का गौरव अभी तक प्राप्त नहीं हो सका कहीं ना कहीं से सरकार की मानसिकता पर एक बड़ा प्रश्न मार्क खड़ा करती है वर्तमान समय में महिलाओं को अंग्रेजी मानसिकता से छुटकारा नहीं बल्कि समाज की मानसिकता से छुटकारा चाहिए जिसके लिए वह लगातार संघर्ष करती रहती हैं सरकार के द्वारा विभिन्न महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं उन समस्त नारियों को बहुआयामी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से क्रांतिकारिक का दर्जा खिताब उपलब्ध किए जाने का कष्ट किया जाए ऐसे में यदि भारत सरकार के द्वारा उपरोक्त मांग को मान लिया जाता है तो महिला सशक्तिकरण के द्वारा कराए जा रहे प्रोग्राम स्वता ही सफल हो जाएंगे। वर्तमान समय में सरकारें धंधे के चलते टैक्स की वसूली श्रद्धांजलि देने हेतु प्रवेश शुल्क वसूल कर रही हैं क्रांतिकारियों के नाम से बने पार्क में व संग्रहालय में भी टैक्स की वसूली की जा रही हैं जो कि हमारे क्रांतिकारियों का सीधे तौर पर अपमान है समय समय पर क्रांतिकारियों की अपमानजनक टिप्पणियां कई पत्र-पत्रिकाओं में लगातार प्रकाशित होती रहती हैं जिससे सरकार की मानसिकता पर प्रश्न मार्क लगे हुए हैं। अतः बहुआयामी राजनीतिक पार्टी के माध्यम से आने वाली नई पीढ़ी की मानसिकता व क्रियाकलाप को देखते मांग है कि संपूर्ण भारत के क्रांतिकारियों के नाम से बने पार्क वह संग्रहालय को पूर्णतया निशुल्क टैक्स फ्री किया जाए।